Jivan Darpan Welfare

  • +91 97172 98110
  • jeevandarpanwelfareassociation@gmail.com
आंदोलन से जुड़ें

किसान स्वयंसेवक पंजीकरण

भाषा
होम Blog सहकारिता से समृद्धि – हर गांव एक गौशाला...
सहकारिता से समृद्धि – हर गांव एक गौशाला एवं ग्राम ऊर्जा स्वराज मिशन का राष्ट्रीय प्रस्ताव प्रस्तुत
नई दिल्ली / भारत
31 May 2026
Admin

सहकारिता से समृद्धि – हर गांव एक गौशाला एवं ग्राम ऊर्जा स्वराज मिशन का राष्ट्रीय प्रस्ताव प्रस्तुत

प्रेस विज्ञप्ति

जीवन दर्पण वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा "सहकारिता से समृद्धि – हर गांव एक गौशाला" एवं "ग्राम ऊर्जा स्वराज मिशन" का प्रस्तुत प्रस्ताव

दिनांक: 30 मई 2026 जीवन दर्पण वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन बैठक में संस्था के अध्यक्ष श्री किशन गुप्ता ने "सहकारिता से समृद्धि – हर गांव एक गौशाला" तथा "जन सहयोग निधि आधारित ग्राम ऊर्जा स्वराज मिशन" का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। यह बैठक प्रतिदिन आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ऑनलाइन बैठक श्रृंखला के अंतर्गत रात्रि 9:00 बजे से 10:00 बजे तक गूगल मीट के माध्यम से संपन्न हुई, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं, गौसेवकों, किसानों एवं जागरूक नागरिकों ने सहभागिता की। बैठक में प्रस्तुत प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य जनसहयोग एवं सहकारिता के माध्यम से गांवों को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। प्रस्ताव के अंतर्गत प्रत्येक गांव में गौशाला स्थापना, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, जैविक खाद उत्पादन, बायोगैस आधारित ऊर्जा निर्माण, स्थानीय रोजगार सृजन तथा ग्राम विकास निधि के निर्माण की अवधारणा प्रस्तुत की गई। अपने संबोधन में श्री किशन गुप्ता ने कहा कि यदि देश की कुल जनसंख्या का केवल 2 प्रतिशत भाग भी नियमित रूप से स्वैच्छिक रूप से प्रतिदिन ₹2 का जनसहयोग प्रदान करे, तो बिना किसी सरकारी अनुदान के भी ग्राम विकास, गौसंरक्षण एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने हेतु एक व्यापक राष्ट्रीय जनआंदोलन खड़ा किया जा सकता है। बैठक में उपस्थित विभिन्न राज्यों से जुड़े 14 प्रतिभागियों ने इस प्रस्ताव को जनहितकारी, रचनात्मक एवं ग्राम विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। प्रतिभागियों ने सुझाव दिया कि गौशालाओं को केवल सेवा केंद्र न मानकर ग्राम अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक कृषि, जैविक उत्पादन तथा स्थानीय रोजगार के केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रस्ताव को आगामी दिनों में व्यापक जनसमर्थन, जनसंवाद एवं सुझावों हेतु समाज के समक्ष रखा जाएगा। विभिन्न राज्यों से प्राप्त सुझावों एवं सहमति के आधार पर इसे राष्ट्रीय बैठक में औपचारिक रूप से पारित करने हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। जीवन दर्पण वेलफेयर एसोसिएशन ने देशभर के सामाजिक संगठनों, किसानों, गौसेवकों, युवाओं एवं नागरिकों से इस विषय पर अपने सुझाव एवं सहभागिता देने का आह्वान किया है।

जनसमर्थन एवं सहमति दर्ज करें

जो भी नागरिक, किसान, गौसेवक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संस्थाएं "सहकारिता से समृद्धि – हर गांव एक गौशाला" तथा "ग्राम ऊर्जा स्वराज मिशन" के उद्देश्यों से सहमत हैं, वे अपना समर्थन एवं सुझाव ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। वेबसाइट: jivandarpan.org "जनता का सहयोग – गांवों का विकास" जीवन दर्पण वेलफेयर एसोसिएशन

जारीकर्ता

श्री किशन गुप्ता अध्यक्ष, जीवन दर्पण वेलफेयर एसोसिएशन

राष्ट्रीय ऑनलाइन बैठक

प्रतिदिन रात्रि 9:00 बजे से 10:00 बजे तक
A
Admin
Author at Jivan Darpan Welfare