हर गांव - एक गौशाला : गौ-सम्मान से राष्ट्र उत्थान
समस्या — गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी
समाधान — “हर गांव - एक गौशाला”
“गाय समस्या है तो, समाधान भी है”
“बात समस्याओं पर नहीं, अब समाधान पर होगी”
भारत आज गरीबी, बेरोजगारी, किसानों की घटती आय, गांवों से पलायन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की कमजोरी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। हमारा मानना है कि इन सभी समस्याओं का समाधान गांव आधारित अर्थव्यवस्था और गौ-आधारित विकास मॉडल में छिपा है।
यदि गाय को कृषि, किसानों, युवाओं, महिला समूहों और ग्रामीण उद्योगों से जोड़ा जाए, तो गांवों में बड़े स्तर पर रोजगार उत्पन्न किए जा सकते हैं।
हमारा राष्ट्रीय अभियान —
“हर गांव - एक गौशाला”
इस अभियान का उद्देश्य है:
- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना
- किसानों की आय बढ़ाना
- युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना
- महिला समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना
- गांवों को उत्पादन और व्यापार का केंद्र बनाना
गौशालाओं के माध्यम से:
- प्राकृतिक खेती
- जैविक खाद
- गोबर गैस
- पंचगव्य उत्पाद
- डेयरी उद्योग
- ग्रामीण रोजगार
जैसे अनेक अवसर पैदा किए जा सकते हैं।
आज आवश्यकता है:
- गांव को बाजार से जोड़ने की
- किसान को ग्राहक से जोड़ने की
- युवाओं को डिजिटल रोजगार से जोड़ने की
- गौ-आधारित अर्थव्यवस्था को राष्ट्रीय मॉडल बनाने की
हम युवाओं, किसानों और समाज के सभी वर्गों से आह्वान करते हैं कि इस राष्ट्रीय जन समर्थन अभियान से जुड़ें और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करें।
“कृषि को व्यापार बनाओ — गांवों को स्वावलंबी और भारत को आत्मनिर्भर बनाओ”
“गौ-सम्मान से राष्ट्र उत्थान”
“युवा जागेगा — गांव बदलेगा — भारत मजबूत बनेगा”
📞 Contact: 9717298110
🌍 Website: Jivandarpan.org