Jivan Darpan Welfare

  • +91 97172 98110
  • jeevandarpanwelfareassociation@gmail.com
आंदोलन से जुड़ें

किसान स्वयंसेवक पंजीकरण

भाषा
Partner Benefits Document

राष्ट्रीय ग्राम समृद्धि स्वराज परियोजना
National Rural Prosperity & Gaushala Development Mission

जीवन दर्पण वेलफेयर एसोसिएशन के साथ मिलकर बनाएं आत्मनिर्भर गांव

500+
गौशाला साझेदार
1000+
किसान समूह
50+
FPO साझेदार
25+
जिले

परियोजना का उद्देश्य

राष्ट्रीय ग्राम समृद्धि स्वराज परियोजना का उद्देश्य भारत के गांवों में गौ आधारित अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक कृषि और ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देना है। इस मिशन में देशभर के FPO, FBO, Private Limited Companies, गौशाला समितियां और किसान समूह साझेदार के रूप में जुड़ सकते हैं।

गौ आधारित अर्थव्यवस्था प्राकृतिक कृषि ग्रामीण रोजगार

हमारे साथ जुड़ने के लाभ

जो भी FPO / Private Limited Company / गौशाला / किसान समूह इस मिशन से जुड़ते हैं, उन्हें निम्न प्रकार के लाभ मिल सकते हैं:

राष्ट्रीय स्तर के मिशन से जुड़ने का अवसर

साझेदार संस्था को राष्ट्रीय ग्राम समृद्धि स्वराज परियोजना जैसे बड़े सामाजिक-आर्थिक मिशन का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। इससे संस्था को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और नेटवर्क मिलेगा।

सरकारी योजनाओं से जुड़ने का अवसर

संस्था के साथ जुड़ी इकाइयों को निम्न क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं से जोड़ने में सहयोग दिया जा सकता है:

  • गौशाला विकास
  • प्राकृतिक कृषि
  • जैविक खाद उत्पादन
  • बायोगैस / CBG परियोजना
  • ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम

प्रोजेक्ट डेवलपमेंट और DPR सहायता

जीवन दर्पण वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा साझेदार संस्थाओं को:

  • प्रोजेक्ट प्लानिंग
  • DPR (Detailed Project Report) तैयार करने
  • परियोजना संरचना बनाने

में मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग

परियोजना से जुड़ी संस्थाओं को निम्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा सकता है:

  • प्राकृतिक खेती
  • गौ आधारित उत्पाद निर्माण
  • जैविक खाद उत्पादन
  • बायोगैस यूनिट संचालन
  • ग्रामीण उद्यम विकास

बाजार और ब्रांडिंग सहयोग

संस्था द्वारा प्रयास किया जाएगा कि परियोजना से जुड़े उत्पादों को:

  • ब्रांडिंग
  • पैकेजिंग
  • मार्केट कनेक्शन

प्राप्त हो सके।

नेटवर्क और सहयोग

साझेदार संस्थाओं को निम्न नेटवर्क से जुड़ने का अवसर मिलेगा:

  • किसान उत्पादक संगठन (FPO)
  • गौशाला नेटवर्क
  • कृषि विशेषज्ञ
  • सामाजिक संस्थाएं
  • निवेशक और CSR संस्थान

ग्रामीण रोजगार और आय वृद्धि

परियोजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में:

  • स्थानीय रोजगार
  • गौ आधारित उद्योग
  • कृषि आधारित उद्यम

को बढ़ावा मिलेगा।

सामाजिक और पर्यावरणीय लाभ

इस मिशन के माध्यम से:

  • प्राकृतिक खेती को बढ़ावा
  • रासायनिक खेती पर निर्भरता कम
  • जैविक उत्पादों का विस्तार
  • पर्यावरण संरक्षण

जैसे सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न होंगे।

हमारा लक्ष्य

हर गांव में गौशाला, हर खेत में प्राकृतिक खेती, और हर परिवार तक रोजगार पहुंचाना। 2025 तक 1000 से अधिक गांवों को आत्मनिर्भर बनाना।

हमारी प्रतिबद्धता

पारदर्शिता, सहयोग और सामाजिक उत्थान के प्रति समर्पित। हर साझेदार संस्था को पूरा समर्थन और मार्गदर्शन।

हमारे मिशन का संकल्प

हर गांव – एक गौशाला
हर खेत – प्राकृतिक खेती
हर परिवार – स्वावलंबन

महत्वपूर्ण सूचना

परियोजना से संबंधित सभी गतिविधियां संबंधित कानूनों, नियमों और सरकारी नीतियों के अनुसार संचालित की जाएंगी। फंडिंग और वित्तीय सहयोग सरकारी योजनाओं, CSR या अन्य संस्थागत स्रोतों की स्वीकृति पर निर्भर करेगा।

बनें इस राष्ट्रीय मिशन का हिस्सा

आज ही जुड़ें और ग्रामीण भारत के विकास में अपना योगदान दें। हमारे साथ मिलकर बनाएं आत्मनिर्भर गांव।