शिक्षा - Education for Empowerment
शिक्षा अधिकार नहीं, जीवन का आधार है।
जीवन दर्पण वेलफेयर एसोसिएशन मानता है कि शिक्षा केवल डिग्री नहीं, बल्कि स्वावलंबन, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण का साधन है।
हमारा अभियान उन बच्चों, युवाओं और वंचित वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने के लिए समर्पित है, जो आर्थिक, सामाजिक या भौगोलिक कारणों से मुख्यधारा से कट गए हैं।
हमारा फोकस:
ग्रामीण एवं गरीब बच्चों के लिए मूलभूत शिक्षा सहयोग।
युवाओं के लिए कौशल विकास, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन।
डिजिटल साक्षरता एवं व्यावसायिक शिक्षा।
नैतिक शिक्षा और सामाजिक चेतना।
लक्ष्य -
शिक्षित व्यक्ति नहीं, बल्कि सशक्त नागरिक तैयार करना।